जम्मू कश्मीर की छात्र पकरी
18th June 2016
नई दिल्ली.लगेज में बम का शक होने पर कश्मीर की एक मेडिकल स्टूडेंट को शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। लड़की के बैग पर लिखा था ‘कैरीइंग बॉम्ब इनसाइड’। सिक्युरिटी स्टाफ ने जब बैग पर ये शब्द लिखे देखे तो लड़की को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।
– लड़की श्रीनगर के राजबाग इलाके की रहने वाली है। उसके साथ तीन दोस्त भी थे। ये सभी ढाका से श्रीनगर वाया कोलकाता-नई दिल्ली जा रहे थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पहुंची।
– वह दोस्तों के साथ चेक इन एरिया में जा रही थी, तभी सीआईएसएफ के एक अफसर की उसके बैग पर नजर पड़ी। लड़की को फौरन हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

– दरअसल, बैग पर लिखा स्लोगन एक तरह की ग्रैफिटी थी, जो अमूमन कई चीजों पर कंपनियां लिखती हैं।
– उसके श्रीनगर और ढाका बैकग्राउंड को भी सिक्युरिटी एजेंसियों ने चेक किया। तमाम जांच के बाद लड़की को रिहा कर दिया गया।

– जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से मदद करने की अपील की।
– उमर ने लिखा, “उनके बारे में कोई भी जानकारी देने से फैमिली को राहत मिलेगी। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी लड़की की फैमिली को नहीं दी।”
– राजनाथ सिंह ने उमर अबदुल्ला से ट्वीट पर ही इसकी जानकारी मांगी।
– लड़की के पिता बिलाल अहमद ने श्रीनगर में कहा- चार लड़कियां थीं जो बांग्लादेश से लौट रहीं थीं। वो ढाका से कोलकाता और फिर दिल्ली पहुंचीं। उनका लगेज हर एयरपोर्ट पर चेक और क्लियर किया गया था। उनको हिरासत में लिए जाने की जानकारी हमें नहीं दी गई। हम उनकी सेफ्टी को लेकर फिक्रमंद हैं। हमारी उनसे सिर्फ एक बार बातचीत हो पाई है।

– लड़की अब शनिवार यानी श्रीनगर के लिए रवाना होगी। रिहाई के बाद दिल्ली में वो अपनी बहन के यहां ठहरी।